ज़िन्दगी बदल देने वाले अनमोल विचार

प्रेरक विचार जो आपकी ज़िन्दगी बदल दें


दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख और दुःख का आना स्वाभाविक है। कभी-कभी हम ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं जो भी काम करते हैं हमें निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगता और ना ही कुछ सूझता कि क्या करें।

ऐसे समय में यदि हम प्रेरणा देने वाले शब्द पढ़ते हैं या किसी अन्य के मुंह से सुनते हैं! तो हमारे अंदर की सारी निराशा बाहर निकलने लगती है! और हम अपनी नकारात्मक सोच को छोड़कर सकारात्मक सोच की ओर बढ़ते हैं। जिस तरह अंधेरे को भगाने के लिए हम दीपक का उपयोग करते हैं उसी तरह नकारात्मक विचारों को खत्म करने के लिए कुछ प्रेरक विचार पढ़ने की जरूरत पड़ती है। 

कोई भी मनुष्य सकारात्मकता ( positivity ) के बिना अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। दोस्तों दुनिया में अब तक जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं बो कहीं न कहीं से प्रेरित हुए हैं, या तो बो बाहर से किसी के द्वारा या फिर अपने आप अंदर से प्रेरित हुए हैं। दोस्तों इस तरह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए हमें कुछ प्रेरक विचारों को पढ़ना चाहिए।

1. लगातार असफलताओं का सामना करने से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि कभी कभी ऐसा होता है कि गुच्छे की आखरी चाबी भी ताला खोल देती है।

2. दोस्तों कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमारा साथ तो देते हैं लेकिन हमारी पीठ पीछे कीचड़ उछालते हैं। जैसे हमारी चप्पल, साथ देने के बाद भी हमारे ऊपर कीचड़ उछालती है।

3. अगर किसी वस्तु को दिल से चाहोगे तो सारी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

4. दोस्तों हमारे सपने बो नहीं जो हम सोते समय नींद में देखते हैं सपने तो बो हैं जो हमें सोने नहीं देते।

5. आप अपनी जिम्मेदारियों से यह कहकर पीछे नहीं हट सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी उतना ही समय मिलता है ( 24 घंटे ) जितना इस दुनिया में सफल एवं महान लोगों को मिलता है।

6. दोस्तों बारिश के समय सभी पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं ! लेकिन बाज बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवायड कर देते हैं। अपनी समस्याओं को बाज के नजरिए से देखो।

7. अगर आप अपने काम में असफल हुए हैं, अगर आप निराश हैं। इसका सीधा मतलब है कि आपने सफलता पाने के लिए पूरे मन से प्रयास नहीं किया।

8. निराशावादी मनुष्य प्रत्येक अवसर में कठिनाई देखता है और आशावादी हर मुश्किल में हर परिस्थिति में भी एक अवसर की तलाश करता है।

9. दोस्तों बार बार हारने के बाद भी यदि आप अपने हौसले को जिन्दा रखते हैं तो निश्चित ही एक दिन आप सफल होंगे, क्योंकि सफलता का आधार ही बुलंद हौसले हैं।

10. सारा वक्त अपने आपको सफल बनाने में ही लगा दो ताकि दूसरों की बुराई करने के लिए आपको वक्त ही ना मिले।

11.  हमारा इस दुनियां में सबसे सच्चा ,सबसे प्रिय और सबसे कठिन शिक्षक कोई है तो वह है "अनुभव " यह पहले आपकी परीक्षा लेता है और बाद में आपको सबक देता है। 

12.  हारने बाले मैदान तब छोड़ते है जब वे थक जाते है और जीतने बाले मैदान तब छोड़ते है  जब वे जीत जाते है। 

13.  आपके लिए भगवान् ने गिनकर वर्ष ,महीने ,दिन ,घंटे और सेकंड दिए है आप इन्हे व्यर्थ में खर्च न करे। आप अपने समय का सही उपयोग करें। 

14.  जंहा संगठन और एकता निवास करती है वहां हमेशा विजय होती है। वहां पराजय के लिए कोई स्थान नहीं होता। 

15.  दोस्तों हम अपने जीवन में जो सबसे बड़ी गलती करते है। वह है " डर " हमें डर को अपने से हमेशा दूर रखना चाहिए। 

16.  बीते हुए कल पर अफ़सोस जताने की बजाय आगे की ओर जाना कहीं अधिक बेहतर है। 

17.  किसी भी मनुष्य के रंगरूप को देखकर उसके वारे में कुछ नहीं कहना चाहिए क्योकि अष्टावक्र कुरूप होने के वाबजूद भी महाज्ञानी थे। 

18.  आपका दिमाग एक हार्डडिस्क की तरह है। जब आप इसे सकारात्मक विचारों से भर देंगे ,तो आपका जीवन बदलना शुरू हो जायेगा।


Inspiring thoughts that change your life


Friends, it is natural for happiness and sorrow to come in every person's life. Sometimes we are caught in such a situation that whatever work we do, we do not feel anything other than despair and do not know what to do.

In such a time if we read inspirational words or listen through the mouth of someone else! So all the despair inside us starts coming out! And we leave our negative thinking and move towards positive thinking. Just as we use a lamp to drive away the darkness, similarly some persuasive thoughts need to be read to eliminate negative thoughts.

No human being can achieve his goal without positivity. Friends, all the successful individuals in the world so far have been inspired from somewhere, either by someone from outside or by themselves from inside. Friends, in order to keep moving forward to achieve our goal in this way, we should read some inspiring ideas.

1. We should never be discouraged from constantly facing failures because sometimes it happens that even the last key of the bunch opens the lock.

2. Friends, there are some people who support us, but we throw mud behind our back. Like our slippers, even after supporting, mud blows on us.

3. If you want something from the heart, then it takes all the work to join you.

4. Friends do not sow our dreams which we see in our sleep while we sleep, we have sows who do not let us sleep.

5. You cannot withdraw from your responsibilities by saying that you do not have time because you get the same amount of time (24 hours) as the successful and great people in this world.

6. Friends all birds seek shelter in the rainy season! But eagles fly above the clouds and avoid the rain itself. Look at your problems from the eagle's perspective.

7. If you have failed in your work, if you are disappointed. It simply means that you did not try whole heartedly to get success.

8. A pessimistic man sees difficulty in every occasion and an optimist seeks an opportunity in every situation in every difficulty.

9. Friends, if you keep your spirits alive even after being defeated again and again, you will definitely be successful one day, because the basis of success is high spirits.

10. Put all the time into making yourself successful so that you do not have time to do evil to others.

11. Ours is the most true, most beloved and most difficult teacher in this world, then it is "experience". It takes your test first and gives you lessons later.

12. The losers leave the field when they are tired and the winning ones leave the field when they win.

13. For you, God has given you the year, month, day, hour and seconds, so that you do not spend them in vain. Use your time properly.

14. There is always victory where organization and unity reside. There is no place for defeat.

15. Friends, the biggest mistake we make in our life. That is "fear". We should always keep fear away from ourselves.

16. It is far better to go forward than to express regrets on the past.

17. Seeing the appearance of any man, nothing should be said about him because Ashtavakra was a great scientist despite being ugly.

18. Your brain is like a hard disk. When you fill it with positive thoughts, your life will start changing.  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुत्ता जो विदेश चला गया - लब्धप्रणाशा - पंचतंत्र

चुहिया का स्वयंवर - काकोलूकियम - पंचतंत्र

मूर्ख बगुला और नेवला -मित्रभेद -पंचतंत्र