बीरबल की बुद्धि, अकबर बीरबल की रोचक कहानी
बुद्धि का कमाल
अकबर बीरबल की रोचक कहानी
एक दिन बादशाह अकबर ने अपने सभी दरबारियों को दरबार में उपस्थित होने का आदेश दिया। सभी दरबारी दरबार में आकर बैठ गए। बादशाह ने एक कागज लिया और पेन्सिल से उस कागज पर एक लम्बी लकीर खींच दी। बादशाह ने अपने सभी दरबारियों से कहा, ऐसा कोनसा महान पुरुष है ,जो इस लकीर को बिना घटाए और बिना मिटाये छोटी कर सकता है।
सभी दरबारी आपस में एक दूसरे की तरफ देखने लगे। किसी को कुछ भी नहीं सूझ रहा था। तभी बीरबल ने बादशाह से निवेदन किया, कि जहाँपनाह यदि आपकी आज्ञा हो तो, आपके इस सवाल का हल में बहुत ही आसानी से कर सकता हूँ। बादशाह ने बीरबल को आज्ञा दे दी।
बीरबल ने तुरंत उस लकीर के नीचे पेन्सिल से एक दूसरी बड़ी लकीर खींच दी। बीरबल बोला यह देखिये जहाँपनाह अब आपकी लकीर छोटी हो चुकी है। बो भी बिना मिटाये और बिना घटाए। बादशाह अकबर यह देखकर बहुत खुश हुए और मन ही मन बीरबल की अक्ल की दाद देने लगे। सभी दरबारियों के सामने बादशाह अकबर ने बीरबल को पुरस्कार से सम्मानित किया। और साथ ही दरबारियों को बीरबल से कुछ सीखने के लिए कहा।
One day Emperor Akbar ordered all his courtiers to appear in the court. All the courtiers came and sat in the court. The king took a paper and pulled a long line on the paper from the pencil. The king said to all his courtiers, which one is a great man, who can reduce this line without reducing and destroying it.
All the courtiers started looking at each other. Nobody was feeling anything. Then Birbal requested the emperor, that if you have my command, you can solve this question very easily. The king gave orders to Birbal.
Birbal immediately pulled another big streak from the pencil under that line. Birbal said, see this where your streak has become shorter. The sow also without erasing and without subtracting. Emperor Akbar was very happy to see this and began to mind the wisdom of Birbal. In front of all the courtiers, Emperor Akbar honored Birbal with the award. And at the same time asked the courtiers to learn something from Birbal.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें