अकबर ,बीरबल की प्रेरक और मजेदार कहानी
बीरबल का देश निकाला
एक बार की बात है। बादशाह अकबर किसी बात को लेकर बीरबल से नाराज हो गए। बादशाह अकबर ने गुस्से में आकर बीरबल को नगर से बाहर जाने का आदेश दे दिया। बादशाह के आदेश को सुनकर बीरबल नगर से वहुत दूर किसी गाँव में भेष बदलकर रहने लगे, ताकि बादशाह का कोई भी सैनिक उन्हें पहचान न सके। बीरबल के ऊपर ईश्ववर की ऐसी कृपा थी, कि वो जहाँ भी रहते थे उन्हें कोई कष्ट नहीं होता था। बीरबल एक स्वाभिमानी किस्म के व्यक्ति थे। बादशाह के बिना बुलाये दोबारा नगर में आ भी नहीं सकते थे।
once upon a time. Emperor Akbar became angry with Birbal about something. Emperor Akbar angrily ordered Birbal to leave the city. Hearing the king's order, he started disguising himself in a village far away from city, so that no soldier of the king could recognize him. There was such a grace of God over Birbal, that wherever he lived he did not suffer. Birbal was a proud type of person. Without the emperor he could not even come to the city again.
अचानक एक दिन बादशाह को उनकी वहुत याद आने लगी। बादशाह बीरबल से मिलने के लिए वहुत उतावले हो गए, क्योंकि बादशाह अकबर भी उनके बिना अधिक समय तक नहीं रह सकते थे। बादशाह अकबर को भी बीरबल के साथ अधिक समय व्यतीत करने की एक आदत सी हो गई थी। अब बादशाह के सामने समस्या यह थी, कि बीरबल से मिले तो मिले कैसे, क्योंकि बीरबल के बारे में किसी को पता नहीं था कि वह नगर को छोड़कर कहाँ रहता है। बीरबल का अता -पता ,ठिकाना किसी को कुछ भी मालूम नहीं था।
Suddenly one day the king started remembering his power. The king was anxious to meet Birbal, because even Emperor Akbar could not live long without him. Emperor Akbar also had a habit of spending more time with Birbal. Now the problem before the emperor was that when he met Birbal, how did he know, because no one knew about Birbal where he lived except the city. Nobody knew anything about Birbal's whereabouts.
बादशाह ने बीरबल को खोजने के लिए चारों तरफ अपने सैनिक और गुप्तचर दौड़ाये, लेकिन बीरबल का कोई अता पता नहीं लगा सका। बादशाह को इस अवसर पर अचानक एक उपाय सूझा। बादशाह ने अपने सारे क्षेत्र में ढोल पिटवाया (मुनादी कराई ) और कहा कि जो भी मनुष्य आधी धूप आधी छाया में मेरे सामने आएगा, उस मनुष्य को 100 स्वर्ण मुद्राऐं इनाम के रूप में दी जायेंगी।
The Emperor ran his soldiers and undercover around to find Birbal, but Birbal could not find any sign. The king suddenly thought of a solution on this occasion. The emperor pitched (drummed) the drums in his entire area and said that 100 gold coins will be given as a reward to whichever person comes in front of me in the half shade.
इस बात की खबर बिजली की तरह सारे शहर और गांव में फैल गई। यह खबर सुनकर सभी लोगों के मुँह में पानी आने लगा। लेकिन किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। धीरे धीरे यह बात बीरबल के कानों तक भी पहुँच गई। इस बात को सुनकर बीरबल ने अपने हाथों से बीच बीच में जगह छोड़कर एक खाट बुनी।
The news of this thing spread like lightning to the whole city and village. Hearing this news, all the people started getting watery. But there was no way anyone could think of doing this. Gradually this thing also reached Birbal's ears. Hearing this, Birbal weaved a cot with his hands leaving the place in between.
बीरबल ने इस खाट को अपने पड़ोस में रहने बाले एक गरीब किसान को दे दिया। बीरबल ने उस किसान से कहा कि इस खाट को अपने सिर पर रखकर बादशाह के सामने जाओ, और उनसे निवेदन करना कि आपके बताये हुए अनुसार में आपके सामने आधी धूप आधी छाया में होकर आया हूँ। अतः पुरस्कार का हकदार में हूँ इसलिए पुरस्कार मुझे मिलना चाहिए।
Birbal gave this khat to a poor farmer living in his neighborhood. Birbal told the farmer to put this cot on his head and go in front of the emperor, and request him that half of the sun has come in front of you in the half shade as I mentioned. So I am entitled to the award, so I should get the award.
बीरबल के कथनानुसार ही उस गरीब किसान ने खाट को अपने सिर पर रखकर बादशाह के महल की ओर चल दिया। गरीब किसान महल में पहुंचकर बादशाह के सामने उपस्थित हुआ और बीरबल द्वारा बताये गए निवेदन को विस्तारपूर्वक कह सुनाया। बादशाह ने जब किसान को सुना तो बादशाह तुरंत समझ गए कि यह उपाय किसान के दिमाग की उपज नहीं हो सकती ? बादशाह ने किसान से कहा कि तुम सच सच बताओ यह उपाय तुमको किसने बताया।
According to Birbal's statement, that poor farmer put the cot on his head and walked towards the palace of the emperor. The poor farmer reached the palace and appeared before the emperor and narrated the request made by Birbal in detail. When the king heard the farmer, the king immediately understood that this remedy could not be the brain of the farmer? The king told the farmer that you tell the truth, who told you this solution.
किसान ने सारा हाल सच सच बया दिया ,क्योंकि किसान बादशाह के सामने डर के कारण झूंठ भी तो नहीं बोल सकता था। किसान ने कहा कि कुछ दिनों से एक बीरबल नाम का एक ब्राह्मण हमारे गांव में रह रहा है। उस बीरबल नाम के ब्राह्मण ने ही हमे ऐसा करने को कहा। उसी ने हमे यह उपाय बताया। बादशाह उस गरीब किसान पर वहुत खुश हुए क्योंकि उसके कारण ही बादशाह को बीरबल का पता चल पाया। इस तरह बादशाह ने अपने एक दरबारी को आदेश दिया कि किसान को 100 स्वर्ण मुद्रायें इनाम स्वरुप दे दी जाये, और बीरबल को बादशाह ने दोबारा से बड़ी चतुराई से अपने राज्य में बुला लिया।
The farmer told all the truth, because the farmer could not even speak the stub in front of the king. The farmer said that for a few days a Brahmin named Birbal is living in our village. The Brahmin named Birbal asked us to do so. He only told us this solution. The king was overjoyed at that poor farmer because it was due to him that the emperor came to know Birbal. In this way, the emperor ordered one of his courtiers to give 100 gold coins as a reward to the farmer, and Birbal was again cleverly summoned to his kingdom.
शिक्षा : दोस्तों इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती है कि हम अपने दिमाग से बड़े से बड़े कार्य को आसानी से हल कर सकते है ,जरुरत है तो बस धैर्य रखने की। कार्य कितना भी कठिन हो बस कदम उचित होना चाहिए।
Education: Friends, this story teaches us that we can solve the biggest tasks with our mind easily, if need be, just be patient. No matter how difficult the task, just steps should be appropriate.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें