मुर्ख साधू और ठग - मित्रभेद - पनचंत्र

मूर्ख साधू और ठग - मित्रभेद - पंचतंत्र 

वहुत पुराने समय की बात है, एक देवधर नाम का गांव था। उस गांव में एक भव्य मंदिर था। उस मंदिर में एक देव शर्मा नाम का प्रतिष्ठित साधू रहता था। गांव में सभी लोग उनका सम्मान करते थे क्योंकि वह साधू वहुत ही ज्ञानी पुरुष था। सभी आस -पास के गांव और नगरों के लोग उसे ही अनुष्ठान आदि के लिए बुलाते थे। इस तरह उसे अपने भक्तों से दान में तरह- तरह के वस्त्र, उपहार, खाद्य सामग्री और पैसे मिलते थे। उन वस्त्रों को बेचकर साधू ने काफी धन जमा कर लिया था।

साधू कभी किसी पर भी विश्वास नहीं करता था और हमेशा अपने धन की सुरक्षा के लिए चिंतित रहता था कि कही धन चोरी न हो जाये। वह अपने धन को एक पोटली में बांधकर रखता था और उसे हमेशा अपने साथ लेकर ही चलता था।

उसी गाँव में एक ठग भी रहता था। बहुत दिनों से ठग की नजर साधू के धन पर थी। ठग हमेशा साधू का पीछा किया करता था जहाँ भी साधू जाता ठग उसके पीछे -पीछे जाता था , लेकिन साधू उस गठरी को कभी अपने से अलग नहीं होने देता था।

आखिरकार उस ठग ने एक योजना बनाई , योजनानुसार उस ठग ने एक छात्र का वेश धारण किया और उस साधू के पास गया। उसने साधू से मित्रता की। ठग ने साधू से कहा कि वह उसे अपना शिष्य बना ले, क्योंकि वह ज्ञान प्राप्त करना चाहता था। साधू तैयार हो गया और इस तरह से वह ठग साधू के साथ ही मंदिर में रहने लगा।

ठग मंदिर की साफ सफाई से लेकर अन्य सभी कार्य भी करता था। उस ठग ने साधू की खूब सेवा की और जल्द ही ठग ने साधू का विश्वाश जीत लिया अर्थात साधू का विश्वासपात्र बन गया। एक दिन साधू को पास के गांव में एक अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया, साधू ने वह आमंत्रण स्वीकार किया और निश्चित दिन साधू अपने शिष्य के साथ अनुष्ठान में भाग लेने के लिए निकल पड़ा।

रास्ते में एक नदी पड़ी और साधू ने स्नान करने की इच्छा व्यक्त की। उसने पैसों की गठरी को एक कम्बल के भीतर रखा और उसे नदी के किनारे रख दिया। साधू ने ठग से सामान की रखवाली करने के लिए कहा और साधू स्वयं नहाने चला गया। ठग को तो काफी समय से इसी क्षण का इंतज़ार था। जैसे ही साधू नदी में नहाने के लिए डुबकी लगाने गया, वह ठग शीघ्र ही रुपयों की गठरी लेकर रफूचक्कर हो गया।

कहानी से सीख : किसी अजनबी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर ही उस पर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए बल्कि पहले हमे उसके बारे में यथासम्भव जानकारी कर लेनी चाहिए 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुत्ता जो विदेश चला गया - लब्धप्रणाशा - पंचतंत्र

चुहिया का स्वयंवर - काकोलूकियम - पंचतंत्र

मूर्ख बगुला और नेवला -मित्रभेद -पंचतंत्र