Chankya niti : Chapter-11 [ Chankya niti in hindi ] चाणक्य नीति : अध्याय - ग्यारहवां [ हिन्दी में ]
Chankya niti : Chapter-11 [ Chankya niti in hindi ]
Chapter-Eleventh
![]() |
| चाणक्य निति |
मनुष्य में चार बातें स्वभावतः होनी चाहिए और यह उचित भी है, वे हैं दान देने की इच्छा, मीठा बोलना, सहनशीलता और उचित अथवा अनुचित का ज्ञान ये बातें व्यक्ति में सहज भाव से ही होनी चाहिए, अभ्यास से ये गुण व्यक्ति में नहीं आ सकते।
There should be four things in human nature and it is also right, they are willingness to give, sweet talk, tolerance and knowledge of what is right or inappropriate, these things should be done in a person with ease, through practice these qualities cannot come in person.
जिस प्रकार एक राजा अत्यधिक अधर्म के आचरण से नष्ट हो जाता हैं, उसका पाप ही उसे समाप्त कर देता हैं ठीक उसी प्रकार अपने लोगो को छोड़कर दूसरों को अपनाने वाला मूर्ख व्यक्ति भी अपने-आप ही नष्ट हो जाता हैं।
Just as a king is destroyed by the conduct of excessive wrongdoing, his sins are eliminated, in the same way that a foolish person who abandons his people and adopts others, is also automatically destroyed.
छोटे से अंकुश से इतने बड़े हाथी को साधना, छोटे से दीपक से इतने बड़े व्यापक अन्धकार का नष्ट होना तथा छोटे से वज्र से विशाल-उन्नत पर्वतो का टूटना इस सत्य का प्रमाण हैं कि तेज-ओज की ही विजय होती हैं, तेज में ही शक्ति रहती हैं। मोटापे को बल का प्रतीक नहीं समझना चाहिए अर्थात मोटे व्यक्ति को बलवान समझना एक भ्रान्ति हैं।
Cultivating such a large elephant with a small bead, the destruction of such a wide darkness with a small lamp and the breaking of huge and advanced mountains with a small light is a proof of the fact that only the victory of light-oz is in the swift Shakti lives. Obesity should not be considered a symbol of force, that is, it is an illusion to consider a fat person as strong.
जब कलयुग के समाप्त होने में दस हज़ार वर्ष शेष रह जाएगे तो भगवान भारत से बाहर चले जायेगे और पांच हज़ार वर्ष शेष रहने पर इस धरती पर गंगा का जल भी नहीं रहेगा तथा ढाई वर्ष पूर्व ग्रामदेवता भी ग्रामो से कूच कर जायेंगे, कहने का तात्पर्य यह है कि जब अधर्म बढ़ जाता हैं तो अपने भी साथ छोड़ जाते हैं।
When ten thousand years are left in the end of the Kali-yuga, then the Lord will go out of India, and if there is five thousand years left, there will be no water of Ganges on this earth and two and a half years ago the village goddess will also travel from the villages, that is to say It is that when the iniquity increases, they are left with themselves.
घर के सुखों अथवा परिवार में मोह रखने वाला व्यक्ति कभी विधा प्राप्त नहीं कर सकता, मांस खाने वाले के मन में कभी दया का भाव नहीं उपज सकता, धन का लोभी कभी सत्यभाषण नहीं कर सकता, स्त्रियों में आसक्ति रखने वाला कामी पुरुष पवित्र सदाचारी नहीं रह सकता।
A person who enjoys household pleasures or family, can never attain a mode of life, can never feel a pity in the mind of a meat-eater, can never give a true speech of wealth, a man of attachment to women is not a holy virtue Can stay.
नीम के वृक्ष की जड़ को कितना ही दूध और घी से सींचने पर भी नीम का वृक्ष जिस प्रकार अपना कडवापन छोड़ कर मीठा नहीं हो सकता, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी समझाने की चेष्टा की जाए, वह अपनी दुर्जनता को छोड़ कर सज्जनता को नहीं अपना सकता।
No matter how much neem tree can be sweetened by giving up its hardness, irrespective of how much water and ghee irrigated the root of the neem tree, similarly how much should be tried to convince a wicked person, leaving his wickedness to the gentleman Can not adopt
जिस प्रकार जिस पात्र में शराब अथवा मादक द्रव्य रखा जाता हैं उसे आग से तपाये जाने पर भी उसकी गंध नहीं जाती है, वह शुद्ध नहीं हो सकता, ठीक उसी प्रकार कुटिल मन वाला व्यक्ति, जिसके मन में पाप भरा हैं सैकड़ो तीर्थो में स्नान करने पर भी पवित्र और निष्पाप नहीं हो सकता।
Just as the vessel in which liquor or intoxicants are kept, does not smell of it even when it is heated by fire, it cannot be pure, just as a person with a devious mind, whose sins are full of bath in hundreds of pilgrimages. But even one cannot be pure and sinless.
जिसे किसी विशेषताओं या गुण का ज्ञान नहीं यदि ऐसे व्यक्ति की कोई निंदा करता हैं तो आश्चर्य नहीं, जिसकी निंदा की जाती हैं उसकी भी कोई हानि नहीं होती। उदाहरण के रूप में यदि भीलनी को गजमुक्ता यानि हाथी के कपाल में पाई जाने वाली काले रंग की भारी और मूल्यवान मणि मिल जाए तो उसका मूल्य न जानने के कारण वह भीलनी उस मणि को फेक कर घुघुंची की माला को ही गले में धारण करती हैं।
If someone who does not know any characteristics or qualities, condemns such a person, then it is no surprise that the person who is condemned also has no harm. For example, if Bhilani finds a heavy and valuable black gem found in Gajmukta i.e. elephant's skull, she does not know the value of it and she throws it and wears the garland of Ghughunchi around her neck.
वर्ष भर नित्यप्रति मौन रह कर भोजन करने वाला करोडो चतुर्युगो तक (एक युग से चार युग –सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलयुग होते हैं और प्रत्येक की आयु क्र्मशा 12, 10, 8, और 6 वर्ष मानी गई हैं ) स्वर्ग में निवास करता हैं और देवो द्वारा पूजा जाता हैं।
A person who eats silently throughout the year till Karodo Chaturyugo (four ages from one era - Satyuga, Dwapara, Treta and Kaliyuga and each has ages of 12, 10, 8, and 6 years of age) resides in heaven And are worshiped by the gods.
विधार्थी को अपने लक्ष्य की सफलता के लिए ये आठ बुराइया छोड़ देनी चाहिए।
काम-विषय-चिंतन, क्रोध (अभीष्ट प्राप्ति न होने पर आपने से बहार होना ), लोभ (धन प्राप्ति की तृष्णा), स्वाद(जिव्हा को प्रिय लगने वाले पदार्थो का सेवन), श्रंगार (सजना-धजना), कौतुक (खेल-तमाशे, सिनेमा, टीवी आदि देखना), अतिनिद्रा (बहुत अधिक सोना) और अतिसेवा (किसी दुसरे की बहुत अधिक चाकरी करना) इन आठ में से एक दुर्गुण भी उसे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँचने देगा।
The student should give up these eight evils for the success of his goal.
Kama-subject-contemplation, anger (being out of you if not desired), greed (craving for wealth), taste (consuming things that are dear to the living), adornment (prostration-dhajana), kautuk (play- Watching tamasha, cinema, TV, etc.), sleep apnea (sleeping too much) and atiSeva (cracking too much of someone else), not even one of these eight fortifications will allow her to reach her goal.
धरती पर अपने आप उगने वाले फल-फूल का सेवन करने वाला अर्थात ईश्वरीय क्रपा की प्राप्ति से संतुष्ट रहने वाला, वन में ही अनासक्त भाव से रहने वाला तथा प्रतिदिन पितरो का श्राद-तर्पण करने वाला ब्राह्मण ऋषि कहलाता हैं।
One who eats fruits and edible roots from uncultivated land, one who is content with whatever, food nature provide, one who love the wild and one who pays daily homage to departed ones, is the real saint.
दिन में एक समय भोजन खाकर संतुष्ट रहने वाला, छः कर्तव्य-कर्मो-यज्ञ करना-कराना, वेदों का अध्ययन और अध्यापन करना तथा दान देना और लेना का पालन करने वाला तथा केवल ऋतुकाल में ही स्त्री का भोग करने वाला अर्थात केवल संतान को जन्म देने के लिए रतिभोग में प्रवर्त होने वाला ब्राह्मण ही दिविज कहलाता हैं।
A true Brahmin is he, who eats one meal a day, does and conducts yagna, studies teaches, gives charity, receives alms and makes love to his woman only she has her monthly period.
सदा सांसारिक कार्यो में व्यस्त रहने वाला, पशुओ का पालक, व्यापार तथा कृषि-कर्म से अपनी आजीविका चलाने वाला ब्राह्मण, ब्राह्मण –कुल में उत्पन्न होकर भी वैश्य कहलाता हैं।
A Brahmin engaged in the worldly pursuit, animal farming, business and cultivation is merely a trader. No Brahmin.
लाख आदि, तेल, नील, कपडे रेंज के रंग, शहद घी मदिरा और मांस आदि का व्यापार करने वाला ब्राह्मण शूद्र कहलाता हैं।
A Brahmin who deals in lakh products, oil, indigo, flower, honey, ghee, and wind, is a Shudra person.
दूसरों के कार्यो को बिगाड़ने वाला, पाखंडी अपना ही प्रोयजन सिद्ध करने वाला अर्थात स्वार्थी, धोखेबाज़, अकारण ही दूसरों से शत्रुता करने वाला, ऊपर से कोमल और अन्दर से क्रूर ब्राह्मण, निक्र्स्त पशु कहलाता हैं।One who put hurdles in the way of others, one who is vengeful, selfish, deceitful, and quarrelsome and sweet-tongued but wicked at heart, such Brahmin is a tomcat.
बावड़ी, कूप तलब बैग और देव मंदिरों को तोड़ने –फोड़ने में संकोच न करने वाला ब्राह्मण अपने निक्रस्त कर्मो के कारण म्लेच्छ कहलाता हैं।
Brahmin who destroys water spring, well, pond garden and temples is meanest per who is not fit to be called a Hindu.
देवो और गुरुओ की सम्पति को हड़प जाने वाला, दूसरों की स्त्रियों से व्यभिचार करने वाला तथा दूसरों लोगो से मांग कर अपने जीवन का निर्वाह करने वाला ब्राह्मण चाण्डाल कहलाता हैं।
One steals deity’s money (temple collections or property) guru’s money, one who uses other’s wife and one who accepts offerings from all and sundry, such Brahmin is a scavenger.
भाग्यशाली पुण्यात्माओ को खाध्य पदार्थ अर्थात खाने पीने की सामग्री और धन-धान्य आदि का संग्रह न करके उन्हें जरुरतमंद लोगो को दान में दे देना चाहिए दान देने के कारण ही आज तक बलि, कर्ण और विक्रमादित्य जैसे राजाओ की कीर्ति इस सारे संसार में व्याप्त हैं।
Fortunate people with souls, should not sit upon stored food grains and money earned. They should be charitable. The kings who were known for charity are still remembered and praised. On the contrary, when honey get destroyed for some reason the bees who stored, rub their legs and lament they neither used honey themselves nor gave it to others.
![Chankya niti : Chapter-11 [ Chankya niti in hindi ] चाणक्य नीति : अध्याय - ग्यारहवां [ हिन्दी में ] CHANKYA NITI IN HINDI](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjKVg7QhVSkR5peTVflC0L_xygA0j9M5-rtkG9Q8hhyR7N4TOA1MpKHUvlY_h0TI84RHe05HfLb2ueF1makMnEnhb9SD5q14b9C8DL3utDy8LT4L7GKVb4UdCp7Uc_ZMNSPi7a9J5Z-D3C3/s1600/chankya+niti.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें