Chankya niti : Chapter-9 [ Chankya niti in hindi ] चाणक्य नीति : अध्याय - नौवां [ हिन्दी में ]

Chankya niti : Chapter-9 [ Chankya niti in hindi ]
Chapter-Nine

chankya nitishashtra in hindi
CHANKYA NITI
अध्याय आठवां : CHAPTER-8
अध्याय दशवाँ : CHAPTER-10

तात, यदि तुम जन्म मरण के चक्र से मुक्त होना चाहते हो तो जिन विषयो के पीछे तुम इन्द्रियों की संतुष्टि के लिए भागते फिरते हो उन्हें ऐसे त्याग दो जैसे तुम विष को त्याग देते हो। इन सब को छोड़कर हे तात तितिक्षा, ईमानदारी का आचरण, दया, शुचिता और सत्य इसका अमृत पियो। 
My dear child, if you desire to be free from the cycle of birth and death, then abandon the objects of sense gratification as poison. Drink instead the nectar of forbearance, upright conduct, mercy, cleanliness and truth.

वो कमीने लोग जो दूसरो की गुप्त खामियों को उजागर करते हुए फिरते है, उसी तरह नष्ट हो जाते है जिस तरह कोई साप चीटियों के टीलों में जा कर मर जाता है। 
Those base men who speak of the secret faults of others destroy themselves like serpents who stray onto anthills.

शायद किसीने ब्रह्माजी, जो इस सृष्टि के निर्माता है, को यह सलाह नहीं दी कि वह ...
सुवर्ण को सुगंध प्रदान करे,
गन्ने के झाड को फल प्रदान करे,
चन्दन के वृक्ष को फूल प्रदान करे,
विद्वान् को धन प्रदान करे,
राजा को लम्बी आयु प्रदान करे। 
Perhaps nobody has advised Lord Brahma, the creator, to impart perfume to gold; fruit to the sugarcane; flowers to the sandalwood tree; wealth to the learned; and long life to the king.

अमृत सबसे बढ़िया औषधि है,
इन्द्रिय सुख में अच्छा भोजन सर्वश्रेष्ठ सुख है,
नेत्र सभी इन्द्रियों में श्रेष्ठ है,
मस्तक शरीर के सभी भागो मे श्रेष्ठ है। 
Nectar (amrita) is the best among medicines; eating good food is the best of all types of material happiness; the eye is the chief among all organs; and the head occupies the chief position among all parts of the body.

कोई संदेशवाहक आकाश में जा नहीं सकता और आकाश से कोई खबर आ नहीं सकती, वहा रहने वाले लोगो की आवाज सुनाई नहीं देती, और उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो सकता, इसीलिए वह ब्राह्मण जो सूर्य और चन्द्र ग्रहण की भविष्य वाणी करता है, उसे विद्वान मानना चाहिए। 
No messenger can travel about in the sky and no tidings come from there. The voice of its inhabitants as never heard, nor can any contact be established with them. Therefore the brahmana who predicts the eclipse of the sun and moon which occur in the sky must be considered as a vidwan (man of great learning).

इन सातो को जगा दे यदि ये सो जाए...
१. विद्यार्थी २. सेवक ३. पथिक ४. भूखा आदमी ५. डरा हुआ आदमी ६. खजाने का रक्षक ७. खजांची
Wake these seven up if they fall asleep ...
1. Student 2. Servant 3. Wayfarer 4. Hungry man 5. Scared man Treasure keeper 4. Cashier

इन सातो को नींद से नहीं जगाना चाहिए...
१. सर्प २. राजा ३. बाघ ४. डंख मारने वाला कीड़ा ५. छोटा बच्चा ६. दूसरो का कुत्ता ७. मूर्ख
These Sato should not be awakened from sleep ...
1. Snake 2. King 3. Tiger 4. Sting worm 5. Small child 6. Dog of others 7. Idiot

जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया, और जो नीच काम करने वाले लोगो का दिया हुआ अन्न खाते है, उनके पास कौनसी शक्ति हो सकती है, वो ऐसे भुजंगो के समान है जो दंश नहीं कर सकते। 
Of those who have studied the Vedas for material rewards, and those who accept foodstuffs offered by shudras, what potency have they? They are just like serpents without fangs.

जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर पैदा नहीं होता, और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है, वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है, ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है ?
He who neither rouses fear by his anger, nor confers a favour when he is pleased can neither control nor protect. What can he do?

यदि नाग अपना फना खड़ा करे तो भले ही वह जहरीला ना हो तो भी उसका यह करना सामने वाले के मन में डर पैदा करने को पर्याप्त है। यहाँ यह बात कोई माइना नहीं रखती कि वह जहरीला है कि नहीं। 
If the snake stands its tentacles, even if it is not poisonous, it is enough to create fear in the mind of the person in front. It does not matter here whether Mina is poisoned or not.

सुबह उठकर दिन भर जो दाव आप लगाने वाले है उसके बारे में सोचे, दोपहर को अपनी माँ को याद करे, रात को चोरो को ना भूले। 
Wake up in the morning and think about the claim you are about to make throughout the day, remember your mother in the afternoon, do not forget Choro at night.

आपको इन्द्र के समान वैभव प्राप्त होगा यदि आप.. 
अपने भगवान् के गले की माला अपने हाथो से बनाये,
अपने भगवान् के लिए चन्दन अपने हाथो से घिसे,
अपने हाथो से पवित्र ग्रंथो को लिखे। 
You will get the same glory as Indra if you ..
Make a garland around your god's neck with your hands,
Chandan clasped his hands for his God,
Write holy texts with your own hands.

गरीबी पर धैर्य से मात करे, पुराने वस्त्रो को स्वच्छ रखे, बासी अन्न को गरम करे, अपनी कुरूपता पर अपने अच्छे व्यवहार से मात करे। 
Poverty is set off by fortitude; shabby garments by keeping them clean; bad food by warming it; and ugliness by good behaviour.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुत्ता जो विदेश चला गया - लब्धप्रणाशा - पंचतंत्र

चुहिया का स्वयंवर - काकोलूकियम - पंचतंत्र

मूर्ख बगुला और नेवला -मित्रभेद -पंचतंत्र